Class 9th Science Traimasik Paper 2026-27 || Mp Board कक्षा 9वी विज्ञान त्रैमासिक पेपर 2026 पीडीएफ डाउनलोड
MP Board Class 9th Science Trimaasik Paper 2026-27 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नपत्र उपलब्ध है। कक्षा 9वीं संस्कृत त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 की तैयारी के लिए इस पेपर का अभ्यास करें और परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों को बेहतर तरीके से समझें।
इस पोस्ट में Mp board class 9th science Trimaasik Paper 2026 अद्यतन पाठ्यक्रम और निर्धारित अंक विभाजन के आधार पर 75 अंक का प्रामाणिक Model Question Paper प्रस्तुत किया गया है| इसके साथ प्रत्येक खंड के आदर्श उत्तर लेखन प्रारूप तथा परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए व्यावहारिक प्रणवृतियां शामिल की गई है| इसी वेबसाइट पर Class 9 Sanskrit traimasik Paper 202627 पीडीएफ डाउनलोड का लिंक भी शेयर किया जाएगा |

MP Board 9th Science त्रैमासिक परीक्षा 2026 – Details
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| Board | MP Board / MPBSE |
| Class | 10th |
| Subject | Hindi |
| Exam | त्रैमासिक परीक्षा |
| Exam Date | 10 September 2026 |
| Academic Session | 2026–27 |
| Paper | Hindi Question Paper |
| Format | PDF Available |
MP Board Class 9th Science Trimaasik Exam Paper (2026-27)
परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी
इस प्रश्नपत्र से विद्यार्थी संस्कृत विषय के महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। परीक्षा से पहले पूरे पेपर को हल करने का प्रयास करें और जिन प्रश्नों में कठिनाई हो, उनका दोबारा अभ्यास करें।
त्रैमासिक परीक्षा 2026-27
कक्षा – 9वीं
विषय – विज्ञान
समय – 3 घंटे पूर्णांक – 75
निर्देश
- सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
- प्रश्न क्र 1 से 5 तक कुल 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
- प्रश्न क्र 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
- प्रश्न क्र 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है।
- प्रश्न क्र21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है।
- प्रश्न क्र 6 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिया गया है।
जहाँ आवश्यक हो, स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए।
प्रश्न क्र1. सही विकल्प का चयन कीजिए। (6)
(i) पदार्थ की सबसे छोटी इकाई है—
(अ) कोशिका
(ब) परमाणु
(स) ऊतक
(द) अंग
(II) वाष्पीकरण की दर बढ़ती है—
(अ) तापमान बढ़ने पर
(ब) तापमान घटने पर
(स) सतह क्षेत्र घटने पर
(द) आर्द्रता बढ़ने पर
(III) कोशिका का नियंत्रण केंद्र है—
(अ) माइटोकॉन्ड्रिया
(ब) केंद्रक
(स) राइबोसोम
(द) रिक्तिका
(IV) पौधों में जल एवं खनिजों का परिवहन होता है—
(अ) फ्लोएम द्वारा
(ब) जाइलम द्वारा
(स) पैरेंकाइमा द्वारा
(द) कोलेनकाइमा द्वारा
(V) वेग का SI मात्रक है—
(अ) m
(ब) m/s
(स) m/s²
(द) km/h
(VI) बल का SI मात्रक है—
(अ) जूल
(ब) न्यूटन
(स) वाट
(द) पास्कल
- प्रश्न क्र 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (6)ठोस का (i)निश्चित ________ और निश्चित ________ होता है।
- जल का रासायनिक सूत्र ________ है।
- कोशिका की बाहरी सीमा को ________ कहते हैं।
- पौधों में भोजन का परिवहन ________ द्वारा होता है।
- त्वरण का SI मात्रक ________ है।
- बल = द्रव्यमान × ________।.
प्रश्न क्र3. सत्य या असत्य लिखिए। (6)
पदार्थ स्थान घेरता है।
गैसों का निश्चित आयतन होता है।
माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का पावरहाउस कहा जाता है।
जाइलम भोजन का परिवहन करता है।
दूरी एक अदिश राशि है।
बल वस्तु की गति की अवस्था बदल सकता है।
प्रश्न क्र 4. सही जोड़ी मिलाइए। (6)
| स्तम्भ (अ) | स्तम्भ (ब) |
|---|---|
| 1. जाइलम | (अ) कोशिका का नियंत्रण केंद्र |
| 2. केंद्रक | (ब) जल का परिवहन |
| 3. फ्लोएम | (स) भोजन का परिवहन |
| 4. न्यूटन | (द) बल का SI मात्रक |
| 5. मीटर/सेकंड | (इ) वेग |
| 6. माइटोकॉन्ड्रिया | (फ) ऊर्जा उत्पादन |
प्रश्न क्र5. 1 वाक्य में उत्तर दीजिए। (6)
- पदार्थ किसे कहते हैं?
- वाष्पीकरण क्या है?
- कोशिका किसे कहते हैं?
- ऊतक क्या है?
- चाल का सूत्र लिखिए।
- बल किसे कहते हैं?
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. पदार्थ की तीन अवस्थाओं के नाम लिखिए। (2)
अथवा
वाष्पीकरण को प्रभावित करने वाले कोई दो कारक लिखिए।
प्रश्न 7. वाष्पीकरण और क्वथन में दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
गलनांक और क्वथनांक से क्या समझते हैं?
प्रश्न 8. परमाणु और अणु में अंतर लिखिए। (2)
अथवा
रासायनिक सूत्र क्या है? उदाहरण दीजिए।
प्रश्न 9. कोशिका झिल्ली के दो कार्य लिखिए। (2)
अथवा
केंद्रक के दो प्रमुख कार्य लिखिए।
प्रश्न 10. पादप कोशिका और जंतु कोशिका में दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का पावरहाउस क्यों कहा जाता है?
प्रश्न 11. ऊतक किसे कहते हैं? (2)
अथवा
पादप ऊतक के कोई दो प्रकार लिखिए।
प्रश्न 12. जाइलम और फ्लोएम में अंतर लिखिए। (2)
अथवा
मेरिस्टेमेटिक ऊतक क्या है?
प्रश्न 13. दूरी और विस्थापन में दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
चाल और वेग में अंतर लिखिए।
प्रश्न 14. समान गति और असमान गति क्या है? (2)
अथवा
त्वरण किसे कहते हैं? इसका SI मात्रक लिखिए।
प्रश्न 15. बल के कोई दो प्रभाव लिखिए। (2)
अथवा
न्यूटन के प्रथम गति नियम को लिखिए।
प्रश्न 16. न्यूटन के द्वितीय गति नियम का सूत्र लिखिए। (2)
अथवा
संवेग किसे कहते हैं? इसका सूत्र लिखिए।
प्रश्न 17. न्यूटन के तृतीय गति नियम को उदाहरण सहित लिखिए। (2)
अथवा
क्रिया एवं प्रतिक्रिया बल क्या हैं?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 18. पदार्थ की ठोस, द्रव और गैसीय अवस्थाओं के गुण समझाइए। (3)
अथवा
वाष्पीकरण क्या है? इसके दैनिक जीवन में कोई तीन उपयोग लिखिए।
प्रश्न 19. पादप कोशिका का स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए तथा उसके प्रमुख अंगकों के नाम लिखिए। (3)
अथवा
पादप कोशिका और जंतु कोशिका में तीन प्रमुख अंतर लिखिए।
प्रश्न 20. गति क्या है? गति के विभिन्न प्रकारों को उदाहरण सहित समझाइए। (3)
अथवा
चाल और वेग में अंतर उदाहरण सहित समझाइए।
अति दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 21. निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर दीजिए। (4)
(अ) न्यूटन के गति के तीनों नियमों को उदाहरण सहित समझाइए।
अथवा
(ब) बल और संवेग के संबंध को समझाइए तथा न्यूटन के द्वितीय गति नियम को स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 22. निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर दीजिए। (4)
(अ) कोशिका के प्रमुख अंगकों के नाम लिखकर उनके कार्य समझाइए।
अथवा
(ब) पादप ऊतक के विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए तथा उनके कार्य लिखिए।
प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर दीजिए। (4)
(अ) एक वस्तु 20 सेकंड में 100 मीटर दूरी तय करती है। उसकी चाल ज्ञात कीजिए।
अथवा
(ब) एक वस्तु का प्रारंभिक वेग 10 m/s है और 5 सेकंड बाद उसका वेग 20 m/s हो जाता है। वस्तु का त्वरण ज्ञात कीजिए।
NOTE📢
Latest MP Board Papers और Study Material के लिए Pathshala24 पर विजिट करते रहें।

