अनुशासन का महत्त्व अथवा विद्यार्थी और अनुशासन || Essay on the Importance of Discipline in Hindi
“अनुशासन है प्राण प्रगति का, इसका पालन करना।
संकट हों कितने ही पथ में, तू न हिचकना, डरना ॥”
रूपरेखा-
- प्रस्तावना,
- अनुशासन का महत्त्व,
- विद्यार्थी और अनुशासन,
- अनुशासन की शिक्षा,
- अनुशासन के लाभ,
- अनुशासनहीनता की हानियाँ,
- विकास का आधार,
- उपसंहार।

प्रस्तावना- सृष्टि में सूर्य, चन्द्रमा, तारे, ऋतु, प्राप्तः, संध्या आदि को नियमित रूप से आते-जाते देखकर स्पष्ट हो जाता है कि सृष्टि के मूल में एक सुनियोजित व्यवस्था कार्य कर रही है। ये सभी तत्व अनुशासन में बँधकर चलते हैं। यही कारण है कि उनके कार्य-कलापों में किंचित मात्र अन्तर नहीं हो पाता है। यह प्रकृति ही हमें अनुशासन में रहने की प्रेरणा देती है। ‘अनुशासन’ शब्द का अर्थ है-नियम के पीछे चलना। अनुशासन का अर्थ परतन्त्रता कदापि नहीं है। समय, स्थान तथा परिस्थितियों के अनुरूप सामान्य नियमों का पालन करना ही अनुशासन कहलाता है।
अनुशासन का महत्त्व – अनुशासन का जीवन में विशेष महत्त्व है। समस्त प्रकृति एक अनुशासन में बँधकर चलती है, इसलिए उसके किसी भी क्रियाकलाप में बाधा नहीं आती है। दिन-रात नियमित रूप से आते रहते हैं। इससे स्पष्ट है कि अनुशासन के द्वारा ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। अनुशासन के मार्ग से भटक जाने पर व्यक्ति चरित्रहीन, दुराचारी, पतित तथा निन्दनीय हो जाता है। समाज में उसका कोई सम्मान नहीं रहता है। अनुशासन के अभाव में उसका तन तथा मन दोनों दूषित हो जाते हैं।
विद्यार्थी और अनुशासन- विद्यार्थी-जीवन मनुष्य के भावी जीवन की आधारशिला है। शिक्षा काल में निर्मित विद्यार्थी ही भावी नागरिक बनेगा। विद्यार्थी अनुशासन में रहकर ही स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यवहार तथा आचार प्राप्त कर सकता है। नियमित रूप से अध्ययन करना, विद्यालय जाना, व्यायाम करना, गुरुजनों से
अनुशासन की शिक्षा- बच्चे का प्रथम सम्पर्क अपने माता-पिता तथा परिवार से होता है। अन्य प्रकार की शिक्षा के समान अनुशासन की शिक्षा भी बच्चे को यहीं से प्राप्त होती है। इसके बाद विद्यालय तथा बाह्य समाज से अनुशासन की शिक्षा मिलती है। अनुशासन का पालन आत्म-नियन्त्रण तथा भय से होता है। आत्म-नियन्त्रण से होने वाला अनुशासन स्थिर माना गया है। इसकी शिक्षा संस्कारों से मिलती है। दूसरे प्रकार का अनुशासन बाहर के आतंक के कारण होता है। यह शासन चलाने का प्रकार है, अनुशासन का नहीं। सरकार, समाज आदि के कानून से डरकर आदमी गलत कार्य नहीं करता है, किन्तु कानून का पालन भी वास्तव में आत्मानुशासन से प्रेरित व्यक्ति ही करते हैं। भयभीत होने वाले का अनुशासन में रहना अस्थायी ही होता है।
अनुशासन से लाभ- अनुशासन के द्वारा ही सफल जीवनयापन किया जा सकता है। अध्ययन, व्यवहार, खेलकूद, व्यायाम, शासन आदि आत्मानुशासन के उपकरण हैं। इन्हीं के द्वारा तन तथा मन स्वस्थ रहते हैं, अनुशासन के कारण ही मनुष्य उच्च आदर्शों की ओर बढ़ता है, अनुशासन के द्वारा ही ज्ञान प्राप्ति सम्भव है। पवित्र मन तथा बुद्धि से ही ज्ञान का संचार होता है। चरित्र के निर्माण में अनुशासन का विशेष योग रहता है। व्यक्ति अनुशासन में रहकर ही संस्कार एवं सभ्यता प्राप्त करता है। ये सभी बातें सत्संगति से आती हैं। अनुशासन के द्वारा व्यक्ति स्वार्थ, मोह, क्षमता आदि पर नियन्त्रित कर सकता है। चोरी, डकैती, बेईमानी, झूठ, छल-कपट आदि से भी अनुशासन ही बचाता है। इसके पालन से मनुष्य में परोपकार, सहिष्णुता, कर्त्तव्यनिष्ठा, सद्व्यवहार आदि का विकास होता है।
अनुशासनहीनता की हानियाँ – अनुशासनहीनता एक कोढ़ है। यह समाज को नष्ट कर देती है। दुर्भाग्यवश आज अनुशासनहीनता बढ़ रही है। विद्यालय, छात्रावास, बाजार, घर, समाज आदि सभी में अनुशासन का अभाव दिखायी पड़ता है। धर्म तथा समाज के नियन्त्रण समाप्त हो रहे हैं। साथ ही शासन का प्रभुत्व भी घट रहा है। प्रशासन में अधिकारी, कर्मचारी आदि स्वयं अनुशासनहीन हो गये हैं। समय तथा आवश्यकता के अनुरूप उत्तरदायित्व के निर्वाह की भावना नहीं रह गयी है। फलस्वरूप अपराध, अन्याय, लड़ाई-झगड़े तथा शत्रुता के कारण सर्वत्र बिखराव आ रहा है।
विकास का आधार- अनुशासन विकास का आधार अनुशासन में रहकर ही शक्ति का संचार होता है। जो राष्ट्र जितना अधिक अनुशासित होता है, वह उतना ही अधिक विकास कर जाता है। अनुशासित कल-कारखाने, विद्यालय, कृषि, मजदूरी, नौकरी आदि सभी के द्वारा ही देश तथा समाज को सुखी एवं सम्पन्न बनाया जा सकता है। दूसरे राष्ट्रों से सुरक्षित रहने के लिए भी अनुशासन आवश्यक है। सेना अनुशासन में रहकर ही युद्ध कर पाती है, विद्यार्थी अनुशासन में रहकर ही ज्ञान प्राप्त कर पाता है तथा व्यापारी एवं उद्योगपति भी अनुशासन का पालन करके ही अपना उत्तरदायित्व निभा पाता है।
उपसंहार- बिना अनुशासन के मानव जीवन का कोई भी क्रिया-कलाप नहीं चल सकता है। विद्यार्थी जीवन ही तो इसकी धुरी है। इसलिए जीवन में अनुशासन का विशेष महत्त्व स्वीकार किया गया
Essay on the Importance of Discipline in Hindi
“Discipline is the lifeblood of progress; one must adhere to it.
No matter how many obstacles lie on the path, do not hesitate or fear.”
Outline-
- Introduction,
- Importance of discipline,
- Students and discipline,
- Education in discipline,
- Benefits of discipline,
- Consequences of indiscipline,
- Foundation of development,
- Conclusion.
Introduction- Observing the regular cycles of the sun, moon, stars, seasons, dawn, and dusk in the universe makes it evident that a well-ordered system operates at its core. All these elements function within a framework of discipline; consequently, there is not the slightest deviation in their activities. Nature itself inspires us to live a disciplined life. The word ‘discipline’ (*Anushasan*) literally means following a rule. Discipline certainly does not imply subjugation or a lack of freedom. Adhering to established norms in accordance with time, place, and circumstances constitutes discipline.
Importance of Discipline- Discipline holds immense significance in life. Since the entire natural world operates within a disciplined framework, its activities proceed without hindrance. Day and night follow one another with regularity. This clearly demonstrates that a meaningful life can be achieved only through discipline. Straying from the path of discipline renders a person characterless, immoral, depraved, and worthy of condemnation. They lose all respect in society. In the absence of discipline, both body and mind become corrupted.
Students and Discipline- Student life serves as the foundation for a person’s future. The student shaped during their educational years becomes the citizen of tomorrow. Only by maintaining discipline can a student cultivate good health, education, proper conduct, and moral character. Regular study, attending school, exercising, and interacting with teachers…
Education in Discipline- A child’s first contact is with their parents and family. Just as with other forms of education, a child receives their initial lessons in discipline here. Subsequently, they learn discipline from schools and the wider society. Discipline is maintained either through self-control or through fear. Discipline born of self-control is considered stable and enduring; it is instilled through values and upbringing. The other type of discipline stems from external coercion or fear. This is merely a method of governance, not true discipline. While fear of laws—whether imposed by the government or society—may deter a person from wrongdoing, it is ultimately the individual driven by self-discipline who truly adheres to the law. Discipline maintained out of fear is merely temporary.
Benefits of Discipline—A successful life can only be led through discipline. Study, conduct, sports, physical exercise, and governance are all instruments of self-discipline. Through these, the body and mind remain healthy; discipline propels a person toward high ideals and makes the acquisition of knowledge possible. Knowledge truly flows only through a pure mind and intellect. Discipline plays a pivotal role in character building; it is by living a disciplined life that an individual acquires refined values and culture. All these qualities stem from good company. Discipline enables a person to control selfishness, attachment, and unbridled impulses. It also protects against vices such as theft, robbery, dishonesty, lying, and deceit. Practicing discipline fosters qualities like altruism, tolerance, a sense of duty, and good conduct.
Harms of Indiscipline—Indiscipline is a scourge; it destroys society. Unfortunately, indiscipline is on the rise today. A lack of discipline is evident everywhere—in schools, hostels, marketplaces, homes, and society at large. The restraining influence of religion and social norms is eroding, and the authority of governance is also diminishing. Even officials and employees within the administration have become undisciplined themselves. The sense of fulfilling responsibilities in accordance with the times and needs has diminished. Consequently, fragmentation is spreading everywhere due to crime, injustice, conflicts, and hostility.
Discipline is the foundation of progress; it is only through discipline that strength is generated. The more disciplined a nation is, the greater its development. A country and society can be made prosperous and happy only through disciplined functioning in factories, schools, agriculture, labor, and employment. Discipline is also essential for security against other nations; an army can wage war effectively only when disciplined, a student can acquire knowledge only through discipline, and merchants and industrialists can fulfill their responsibilities only by adhering to discipline.
Conclusion: No human activity can function without discipline. Student life forms the very axis of this discipline; therefore, the immense importance of discipline in life is universally acknowledged.
Essay on the Importance of Discipline in Hindi || अनुशासन का महत्व हिंदी निबंध FAQ
1. अनुशासन का महत्व क्या है?
अनुशासन हमें नियमों का पालन करना, समय का सही उपयोग करना और अपने कार्यों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करना सिखाता है। यह सफल और जिम्मेदार जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
2. विद्यार्थी जीवन में अनुशासन क्यों आवश्यक है?
विद्यार्थी जीवन में अनुशासन से पढ़ाई में नियमितता आती है, समय का सदुपयोग होता है और विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बेहतर तरीके से मेहनत कर पाता है।
3. अनुशासन का अर्थ क्या है?
अनुशासन का अर्थ है निर्धारित नियमों और मर्यादाओं का पालन करते हुए अपने कार्यों और व्यवहार को व्यवस्थित रखना।
4. अनुशासन के क्या लाभ हैं?
अनुशासन से समय की पाबंदी, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास, नियमितता और लक्ष्य के प्रति समर्पण जैसे गुण विकसित होते हैं।
5. जीवन में अनुशासन कैसे अपनाएं?
समय पर उठना, नियमित पढ़ाई या काम करना, समय-सारणी बनाना, अपने कार्य समय पर पूरा करना और नियमों का पालन करना अनुशासन अपनाने के सरल तरीके हैं।
6. अनुशासन सफलता के लिए क्यों जरूरी है?
अनुशासन व्यक्ति को अपने लक्ष्य पर लगातार ध्यान केंद्रित रखने में मदद करता है। नियमित प्रयास और समय का सही उपयोग सफलता की संभावनाओं को बढ़ाते हैं।
7. अनुशासन का महत्व पर निबंध किसके लिए उपयोगी है?
यह निबंध स्कूल के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है और कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों को निबंध लेखन और परीक्षा की तैयारी में सहायता कर सकता है।
8. अनुशासन के उदाहरण क्या हैं?
समय पर विद्यालय जाना, नियमित पढ़ाई करना, गृहकार्य समय पर पूरा करना, बड़ों और शिक्षकों का सम्मान करना तथा विद्यालय के नियमों का पालन करना अनुशासन के उदाहरण हैं।
9. अनुशासन और सफलता का क्या संबंध है?
अनुशासन व्यक्ति को नियमित रूप से मेहनत करने और अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए यह सफलता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
10. अनुशासन का महत्व पर निबंध कहाँ पढ़ सकते हैं?
आप Pathshala24 पर अनुशासन का महत्व, विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और अन्य उपयोगी हिंदी निबंध पढ़ सकते हैं।
- अनुशासन का महत्व हिंदी निबंध
- अनुशासन पर निबंध
- अनुशासन का महत्व निबंध
- विद्यार्थी जीवन में अनुशासन
- Importance of Discipline in Hindi
- Essay on Discipline in Hindi
- Anushasan Ka Mahatva